शब्द प्राणायाम 11-15
कुर्सी
कुर्सी हमेशा
आदमी से बड़ी
होती है,
चूँकि
कुर्सी की
टाँगें चार
होती हैं!

*****
बँटवारा पानी की
एक बूँद का
जब विश्व में
बँटवारा किया गया,
कतार में
सबसे आगे
समुद्र,
पाया गया

*****
कलियुग
मानवता के विघटन को
आदमी,
कलियुग कह रहा है,
ज्ञान के घोंसले में
आज,
स्वार्थ पल रहा है!

*****
समयजब मैं पढ़ता था
तब,
पुस्तकें फाड़ा करता था,
आज
फटी किताबों में
नई,
ज़िन्दगी ढूँढ़ता हूँ!

******
दोस्तीकृष्ण और सुदामा की
दोस्ती का सिलसिला
आज तक
चला आ रहा है,
दोस्ती में पानी भी
दूध के साथ मिलकर
दूध के भाव,
बिकता जा रहा है!

*****
-रमेश कुमार भद्रावले
****

à¤
ब तठà¤à¤¿à¤¤à¤¨à¥ पाठà¤à¥à¤ नॠदà¥à¤à¤¾ हà¥
0 Comments:
Post a Comment
<< Home